फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire at several places in Punjab on Diwali night

दिवाली की रात पंजाब में कई जगह लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा, पटाखे से कई हुए घायल

Thu, 08 Nov 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 08 Nov 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Fire at several places in Punjab on Diwali night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में भी लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए देर रात तक पटाखे खूब फोड़े। वहीं कई लोगों को पटाखे फोड़ना महंगा पड़ गया। अकेले लुधियाना में ही 35 लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदेश के कई जिलों से आग लगने की खबर है। वहीं मुक्तसर, लुधियाना,जालंधर समेत तमाम जिलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना हुई।

विज्ञापन


लुधियाना में 35 लोग घायल हुए उनमें ज्यादातर संख्या बच्चों की है। इनमें से अधिकतर की आंखों में चोट लगी है, जबकि कईयों के चेहरे और हाथ भी झुलस गए। इस बार सीएमसी अस्पताल में 11, डीएमसी अस्पताल में दस और सिविल अस्पताल में दो मरीज पहुंचे। करीब 12 मरीजों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया।  
विज्ञापन


बस्ती जोधेवाल इलाके में रहने वाले 11 साल के एक बच्चे को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बच्चा अकेला ही घर के बाहर पटाखा चला रहा था तो उससे निकलने वाली आग की चिंगारियां आंख में चली गई। जिस कारण परिजन सारी रात उसे अस्पताल में लेकर बैठे रहे। सीएमसी अस्पताल में करीब दस मरीज पहुंचे, जिनकी उम्र दस से 22 साल के बीच की थी। वहीं लुधियाना के ही गांव दाद में अनार चलाते वक्त छह साल का बच्चा जल गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire at several places in Punjab on Diwali night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

 जालंधर में भी 18 जगहों पर आग लगने की खबर है। दिवाली की रात शहर क्षेत्र में 18 जगहों पर आग लगी। फायर अधिकारी राजिंदर कुमार के अनुसार रविदास रोड मंदिर के सामने की दुकान, काजी मंडी मद्रासी मंदिर के पास कबाड़ के गोदाम, दादा कॉलोनी नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में झुग्गी में, सोढल रोड काली माता मंदिर नजदीक स्थित फैक्टरी की छत पर, गोपाल नगर लक्ष्मी पैलेस के पीछे दुकान के अलावा, शीतला मंदिर, शेखा बाजार स्थित दुकानें आग की चपेट में आ गई।

इसके अलावा बूटा मंडी, अंबेडकर पार्क के पास लकड़ी के टाल, बर्तन बाजार में गुरु क्लॉथ मार्केट के ऊपर, मखदूमपुरा स्थित शिव बाड़ी मंदिर के नजदीक लकड़ी के टाल व बूटा मंडी में कार को आग लग गई। जिला फायर अफसर के मुताबिक, दीपावली के कारण विभाग के सभी मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द की गई थी। रात को विभाग के सारे कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उनका कहना था कि विभाग के कर्मचारी सारी रात सड़कों पर ही रहे।

Fire at several places in Punjab on Diwali night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वहीं जालंधर में देर रात तक पटाखे फोड़कर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। रात भर पटाखे बजते रहे और कोई रोकने वाला नहीं था। पुलिस का सारा ध्यान सिर्फ नाकेबंदी तक ही सीमित रहा।

 आतिशबाजी से कच्चे चमड़े के गोदाम में आग
मुक्तसर जिले के मलोट स्थित गुरु रविदास नगर में कच्चे चमड़े के गोदाम में दिवाली की रात आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रविदास नगर स्थित एसके ट्रेडिंग कंपनी के कच्चे चमड़े के गोदाम में दिवाली की रात आतिशबाजी गिरने से गोदाम में आग लग गई। घटना का पता चलते ही मलोट फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

गोदाम मालिक के अनुसार इस आगजनी से करीब पांच लाख रुपये के माल का नुकसान हो गया है। फायर अफसर गुरदर्शनजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि कच्चे चमड़े का ये गोदाम घनी आबादी में चल रहा है। लोग इस गोदाम को घनी आबादी से कहीं दूर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed