फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire at forest of hill area in himachal, Impact on railway

पहाड़ों पर जंगलों में लगी आग से थमे टॉय ट्रेन के पहिए, ट्रेनें लेट

Tue, 03 May 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Tue, 03 May 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
fire at forest of hill area in himachal, Impact on railway
ट्रेन - फोटो : amar ujala

पहाड़ों में आगजनी की घटना के चलते कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इसके चलते पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टॉय ट्रेन से सफर के लिए वह रविवार को कालका रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय पर पहुंचने, लेकिन संचालन रद्द होने से निराशा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे ने बडौग रेलवे के पास पहाड़ों में लगी आग के चलते 10:15 बजे कालका पहुंचने वाली शिवालिक डिलकश और रात 11:15 बजे पहुंचने वाली मेल टॉय ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक दिया। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनें बीच रास्ते में रुकने के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिमला से कालका पहुंचने वाली टॉय ट्रेन के कनेक्शन में रात करीब 11:50 बजे कालका से चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस को भी करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना किया गया। इससे यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। ट्रेन देरी से चलने के कारण उनका आगे का शेडयूल भी गड़बड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed