फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire after blast in NIPER Lab

नाइपर की कैमिकल लैब में धमाके के बाद आग

Wed, 08 Oct 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
 fire after blast in NIPER Lab

देश के नामी संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुके शन एंड रिसर्च (नाइपर) की केमिकल लैब में मंगलवार को अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई।

विज्ञापन


धमाके से वहां हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग काफी तेज हो गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। आग से लैब में रखा लाखों का केमिकल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मौके की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर विभाग का कहना है कि लैब में काफी नुकसान हुआ है। वहीं इस आग से किसी भी कर्मचारी के चोटिल होने का समाचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाइपर की केमिकल लैब में मंगलवार दोपहर रिसर्च वर्क चल रहा था। इसी दौरान अचानक लैब में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग काफी तेज हो गई और तेज धुआं उठने लगा।


आग लगते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ कर्मचारियों ने आग को काबू करने की कोशिश भी की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर विभाग की टीम को दोपहर 1.45 पर आग लगने की सूचना मिली थी।

इसके बाद फायर विभाग की एक गाड़ी तुरंत नाइपर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन के मिकल में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 3:50 पर आग को पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed