फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR registered in the case of threat to bomb the High Court

Chandigarh News: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज

Sat, 24 May 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of threat to bomb the High Court
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भारत के साउथ इलाके से ईमेल आई थी। इसमें हाईकोर्ट में आरडीएक्स (आईडी) रखे होने की बात लिखी थी। धमकी भरी ईमेल के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ईमेल करने वालों का पता लगाने के लिए साइब क्राइम थाना को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में आरडीएक्स-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखे होने की बात लिखी गई थी। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 351(4) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 एफ के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर- 3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल खुद इस मामले में शिकायतकर्ता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed