{"_id":"68f282162fca3feed007b462","slug":"fir-lodged-against-bhushan-factory-management-in-case-of-workers-death-chandigarh-news-c-16-pkl1091-848442-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मजदूर की मौत के मामले में भूषण फैक्टरी के मैनेजमेंट पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मजदूर की मौत के मामले में भूषण फैक्टरी के मैनेजमेंट पर एफआईआर दर्ज
Fri, 17 Oct 2025 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्रेन की हुक गिरने से बालमुकंद की हुई दर्दनाक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित भूषण पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में क्रेन की हुक गिरने से मजदूर बालमुकंद की मौत के मामले में कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह शिकायत मृतक की 17 वर्षीय बेटी अनामिका ने दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि परिजन लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पोस्टमार्टम कराने में परिवार ने आरंभ में इन्कार किया था, लेकिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और कौन जिम्मेदार है। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर बुधवार को दोपहर में फैक्ट्री में स्टील का सामान शिफ्ट करते समय क्रेन की हुक गिर गई, जिससे 40 वर्षीय मजदूर हल्लोमाजरा निवासी बालमुकंद बुरी तरह कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह स्टील की शीट और अन्य भारी सामान को स्थानांतरित करने में व्यस्त था।