{"_id":"60df247a05001b4aab4b11bc","slug":"fir-filed-against-sukhbir-singh-badal-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: सुखबीर बादल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ब्यास नदी में अवैध खनन का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: सुखबीर बादल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ब्यास नदी में अवैध खनन का लगाया था आरोप
Fri, 02 Jul 2021 08:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:15 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ अमृतसर देहात पुलिस ने केस दर्ज किया है। सुखबीर सिंह बादल ने प्रेसवार्ता के दौरान ब्यास नदी पर अवैध खनन का आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी करके भी दिखाएं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर देहात पुलिस ने यह एफआईआर कांट्रैक्टर के बयान पर दर्ज की है। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्यास नदी में अवैध खनन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वहीं इसके तुरंत बाद उन्होंने पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के साथ ब्यास नदी का दौरा किया था। सुखबीर बादल ने वहां मीडिया के सामने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश की धज्जियां उड़ाकर खनन करने का आरोप कांट्रैक्टर कंपनी पर लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ गुरुवार देर शाम आईपीसी की धारा 269, 270, 342,506 और डिप्टी कमिश्नर के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
केस तो दर्ज कर लिया, अब गिरफ्तार करके दिखाएं कैप्टन: सुखबीर
सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि उन पर केस तो दर्ज कर लिया है। अगर हिम्मत है तो गिरफ्तार भी करके दिखाएं। सुखबीर बादल ने ये बात लंबी में शिअद की ओर से बिजली-पानी मुद्दे को लेकर दिए गए धरने को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चार वर्ष सोते रहे। राज्य के हितों के बारे में नहीं सोचा। आज लोग बिजली-पानी को लेकर परेशान हैं, जबकि अकाली दल की सरकार के समय बिजली सरप्लस थी। घरों व कृषि को पूरी बिजली मिलती थी। मगर कांग्रेस ने आते ही थर्मल बेच डाले। जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
कैप्टन ने बिजली की डिमांड व प्रबंधों को लेकर कोई बैठक तक नहीं की। जिस कारण राज्य में बिजली संकट गहरा गया है। कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे कीटों के खात्मे के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही कांग्रेस के खात्मे के लिए भी लोग इस चुनाव में स्प्रे कर डालें।