फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR against Finance Minister Cheema and Punjab AAP chief Aman Arora, accused of tampering with video

प्रताप बाजवा के वीडियो से छेड़छाड़: पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा और प्रदेश पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा पर केस

Fri, 11 Jul 2025 08:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उनमें से एक गैर जमानती है।

विज्ञापन
FIR against Finance Minister Cheema and Punjab AAP chief Aman Arora, accused of tampering with video
हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336-4 (दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़), 356 (मानहानि) और 61-2 (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को साइबर क्राइम थाने में पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जिन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है उनमें से एक गैर जमानती है। ऐसे में दोनों मंत्रियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है। धारा 336-4 में 3 साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस को जो शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि शिअद के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जो कार्रवाई की उसमें उनके एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ व उसे एडिट कर गलत ढंग से पेश सोशल मीडिया पर पेश किया गया है। 

बाजवा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 25 जून को उन्होंने एक्स पर दोपहर 3.13 पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों की मजीठिया की पत्नी विधायक गनीव कौर के बेडरूम तक छापे मारने और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ व्यवहार किए जाने का वीडियो पोस्ट किया था। 


बाजवा ने शिकायत में बताया कि आप के नेताओं और सोशल मीडिया टीम ने उनके वीडियो को एडिट कर इस तरह से गलत ढंग से पेश किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि वह बिक्रम सिंह मजीठिया के हक में आए हैं जबकि उन्होंने मजीठिया पर विजिलेंस की कार्रवाई पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। बाजवा ने शिकायत में बताया है कि यह एडिट वीडियो वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने अपने एक्स पर शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed