फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Financial Solutions Camp on October 4 at Parade Ground, Sector-17.

मोदी सरकार की कौन-कौन सी स्कीम फायदेमंद, 4 अक्तूबर को यहां पहुंचे और जानें

Sun, 01 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Financial Solutions Camp on October 4 at Parade Ground, Sector-17.
pm modi - फोटो : File Photo
केंद्र सरकार की कौन से स्कीम फायदेमंद है और इन योजनाओं व स्कीम में निवेश करने से क्या लाभ होगा। यूटी प्रशासन इस बारे में लोगों को पूरी जानकारी देगा। 4 अक्तूबर को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में वित्तीय समाधान कैंप लगाया जाएगा। 4 अक्तूबर को सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड पहुंचकर लोग केंद्र  सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।  केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं जैसे जन धन योजना, मुद्रा योजना, रुपये कार्ड, डिजिटल इंडिया आदि स्कीमों के  बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि इस वित्तीय समावेश कैंप में लोगों के बैंक संबंधी जानकारी जैसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट आदि का प्रयोग करना भी सिखाया जाएगा। ताकि केंद्र की महत्वाकांशी योजना में लोगों की अधूरी जानकारी अड़चन न बने। सिन्हा ने बताया कि 4 अक्तूबर को इस कैंप का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


कैंप में केंद्र मंत्री भी शामिल होंगे। डीसी अजित बालाजी जोशी ने बताया कि इस कैंप में कई नैशनलाइज्ड बैंक शामिल होंगे। इसके अलावा नबार्ड, आईडीबीआई आदि जैसे कई संस्थान कैंप में शामिल होेंगे। डीसी ने बताया कैंप के जरिए लोगों को बैंक खाता खुलवाने, केंद्र की योजनाओं से लोगों को मिलने वाले लाभ, बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने, मोबाइल और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की इन योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

Financial Solutions Camp on October 4 at Parade Ground, Sector-17.
जनधन योजना - फोटो : File Photo
कैंप में केंद्र सरकार की इन योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
- प्रधानमंत्री जन धन योजना
- अटल पेंशन स्कीम
- मुद्रा बैंक योजना
- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना
- किसान विकास पत्र
- उड़ान स्कीम
- स्टैंड अप इंडिया प्रोग्राम
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना
- सुकन्या स्मृद्धि योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैंकों द्वारा दिए जाने वाले फायदे
-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
- डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed