{"_id":"50154342d1df5a3931250fe2b8f620e3","slug":"finance-minister-jaitley-today-in-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री जेतली आज अमृतसर में, ये है शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री जेतली आज अमृतसर में, ये है शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अमृतसर आगमन को लेकर शहर सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत गेट बनाए गए हैं। जेटली का अमृतसर दौरा काफी टाइट शेड्यूल वाला है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू 14 जुलाई को सुबह नौ बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। दस बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। 10 बज कर 10 मिनट पर खालसा कालेज पहुंचेंगे। साढे़ दस बजे खालसा कालेज से प्रस्थान कर साढे़ 11 बजे मेरिटोरियस स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
11.40 बजे वहां से निकल जाएंगे। लगभग सवा 12 बजे रंजीत एवेन्यू स्थित प्रदर्शनी पार्क में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। डेढ़ बजे तक रैली होगी। रैली स्थल पर ही डेढ़ बजे लंच होगा। दो बजे से तीन बजे तक दोनों केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस में आराम करेंगे।
विज्ञापन
सवा तीन बजे गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में पुनर्वास केंद्र में पहुंचेंगे। केंद्र का उद्घाटन करने के बाद साढे़ तीन बजे वहां से चले जाएंगे। चार बजे गुरुवाली में फाउंडेशन स्टोन रखेंगे। पौने पांच बजे ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज में पहुंचेंगे। 5 बज कर 45 बजे वहां से निकलेंगे।
छह बजे से लेकर रात आठ बजे दरबार साहिब, जलियांवाला बाग व दुर्गयाणा तीर्थ में माथा टेकेंगे। मेडिकल कालेज के नजदीक 5 करोड़ 66 लाख रुपए से बनाए जा रहे री-हेब्लीटेशन केन्द्र का उद्घाटन केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिह बादल करेंगे 100 बैड वाले इस केन्द्र की दोनों इमारतों का काम पूरा कर लिया गया है।
जेतली मंगलवार दोपहर दबुर्जी के निकट शुभम एन्कलेव में चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी के नए स्कूल का नींव पत्थर रखेंगे।