{"_id":"983b2a5694627c721f707d69d39233a0","slug":"finanacial-help-to-pathankot-terror-attack-martyr-family-by-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हमले में शहीद के परिवार को सरकार देगी 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हमले में शहीद के परिवार को सरकार देगी 20 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट आतंकी हमले में शहीद गुरसेवक के परिवार को हरियाणा सरकार ने 20 लाख की सहायता देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पठानकोट में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए अंबाला निवासी भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो गुरसेवक सिंह की शहादत पर शोक जताया है।
कहा है कि गुरसेवक सिंह आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए। उनकी शहादत पर पूरे हरियाणा राज्य को गर्व है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि राज्य के बहादुर सैनिकों ने सदैव ही शौर्य की उच्च परंपरा को कायम रखा है। जवानों ने देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की है।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सदा अमर रहते हैं, उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्तंभ है।