फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final year exam stopped in PU, but confusion persists

पीयू में फाइनल ईयर की परीक्षा पर रोक, लेकिन असमंजस बरकरार

Tue, 28 Jul 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Final year exam stopped in PU, but confusion persists
चंडीगढ़। फाइनल ईयर की परीक्षाओं पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी लेकिन संस्थानों का इस पर कदम सामने नहीं आया। पीयू यूजीसी के निर्णय का इंतजार कर रहा है। यूजीसी जैसा कहेगी वैसा ही पीयू करेगा। हालांकि हाईकोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर छात्र असमंजस में हैं। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह परीक्षा की तैयारी करें या नहीं।
विज्ञापन

यूजीसी ने फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराने के निर्देश सभी संस्थानों को दिए थे। उसके बाद पीयू भी अपनी तैयारी में जुट गया और प्लान बनाना शुरू कर दिया अब तक प्रक्रिया कहां पहुंची, यह किसी भी विद्यार्थी को पता नहीं चल पा रहा है। वह छात्र संगठनों के नेताओं के पास फोन कर रहे हैं लेकिन वह भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यूजीसी इस प्रकरण को सुप्रीम कोर्ट में ले जा रही है। वहां से सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा हो भी सकती है और नहीं भी। छात्र नेताओं ने कहा कि इस प्रकरण पर यूजीसी को जल्द निर्णय लेना चाहिए ताकि छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed