फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final figures of voting in Punjab, 62.80 percent people cast their vote

पंजाब में मतदान के फाइनल आंकड़े: 62.80 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट, बठिंडा में सबसे अधिक 69.36 फीसदी वोटिंग

Mon, 03 Jun 2024 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 08:45 AM IST
सार

रविवार को जारी फाइनल आंकड़ों में मतदान प्रतिशत में 1.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि बठिंडा में सबसे अधिक व अमृतसर में सबसे कम वोटिंग हुई है।

विज्ञापन
Final figures of voting in Punjab, 62.80 percent people cast their vote
चंडीगढ़ में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 62.80 फीसदी मतदान हुआ है। 2019 के लोसकभा चुनाव के मुकाबले यह करीब तीन फीसदी कम है। पिछली बार 65.96 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग की तरफ से रविवार को फाइनल आंकड़े जारी किए गए, जिसके अनुसार बठिंडा में सबसे ज्यादा 69.36 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान अमृतसर में 56.06 फीसदी हुआ ।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत फाइनल नहीं हो पाया था। देर रात तक जारी आंकड़ों में 61.32 फीसदी मतदान बताया गया था। रविवार को जारी फाइनल आंकड़ों में मतदान प्रतिशत में 1.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि बठिंडा में सबसे अधिक व अमृतसर में सबसे कम वोटिंग हुई है। इसी तरह अगर अन्य लोकसभा सीटों की बात की जाए तो आनंदपुर साहिब में 61.98 प्रतिशत, फरीदकोट में 63.34 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 62.53 प्रतिशत, फिरोजपुर में 67.02 प्रतिशत, गुरदासपुर में 66.67 प्रतिशत और होशियारपुर में 58.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह जालंधर में 59.70 फीसदी, खडूर साहिब में 62.55 फीसदी, लुधियाना में 60.12 फीसदी, पटियाला में 63.63 फीसदी और संगरूर में 64.63 फीसदी वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed