फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   final farewell to nation's first martyr daughter lt kiran shekhawat

देश की 'शहीद बहू' को ससुराल ने दी अंतिम विदाई

Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
final farewell to nation's first martyr daughter lt kiran shekhawat

हरियाणा के जिला मेवात की विमान हादसे में शहीद हुई महिला लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ जिले के गांव कुर्थला में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


किरण कुर्थला गांव की बहू थी। उनके अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों के हजारों लोगों के अलावा प्रदेश के प्रमुख राजनेता भी शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शोक संदेश लेकर लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह व सहकारिता राज्य मंत्री विक्त्रस्म सिंह यादव भी पहुंचे।
विज्ञापन


इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, आफताब अहमद, जलेब खान,  होडल के विधायक उदभान, उपायुक्त अशोक सांगवान, एसपी बी सतीश बालन, नौसेना के एडमिरल देवेंद्र सिंह सूदन, शहीद के पति विवेक, ससुर श्रीचंद सहित उनके परिजनों ने लेफ्टिनेंट किरण शेखावत को अश्रु पूर्ण अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि किरण की मौत से मेवात क्षेत्र ही नहीं, बल्कि देश को एक बड़ी क्षति हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी बहादुर बहु की कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी भरपाई नहीं की जा सकती। बाकी नेताओं ने भी उनके परिवार को सांत्वना दी।

शहीद होने वाली पहली महिला अधिकारी

final farewell to nation's first martyr daughter lt kiran shekhawat

उधर महिला शहीद के पति विवेक शेखावत ने इस मौके पर कहा कि किरण उनकी बहादुर जीवन संगिनी थी, जिनकी बहादुरी पर उनको हमेशा गर्व रहेगा। वे मिलनसार और धार्मिक प्रवृति की महिला थी। उनके निधन से उनको गहरा सदमा लगा है। शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए सहकारिता राज्य मंत्री विक्रम सिंह यादव और अन्य ग्रामीण व प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं ने भी पुष्प चक्र अर्पित किए।

गोवा तट के समीप मंगलवार रात प्रशिक्षण उड़ान के दौरान नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई, जिनमें किरण शेखावत व लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी हैं। नौसेना के तलाशी अभियान में वीरवार को किरण शेखावत के शव तलाश लिया गया।

रविवार को उनके शव को ससुराल कुर्थला लाया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। किरण शेखावत देश की ऐसी पहली महिला हैं, जिन्हें देश के लिए शहीद होने का सबसे पहला गौरव हासिल हुआ है। किरण के पिता विजेंद्र सिंह शेखावत व ससुर श्रीचंद भी नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं तो पति विवेक नौसेना में लेफ्टिनेंट हैं।

गांव में शहीदी स्मारक बनाने की घोषणा
उपायुक्त अशोक सांगवान ने सरकार की ओर से मिले निर्देश के अनुसार, किरण की याद में गांव में करीब दो एकड़ पंचायती जमीन पर शहीदी स्मारक बनाने की घोषणा की और मौके पर ही इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed