फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   film shooting_song recording_morni

‘कली वेख के छेड़ी’ में दिखेगी मोरनी की सुदरता

Wed, 01 Jan 2014 02:14 PM IST
अमर उजाला, मोरनी
अमर उजाला, मोरनी Updated Wed, 01 Jan 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
film shooting_song recording_morni
कली वेख के छेड़ी तां गोडे थल्ले धर लयांगी... गाने के जरिए मनचलों को संदेश देने वाली पंजाबी फिल्म ‘कोलजेट’ में मोरनी और टिक्कर तालों की सुंदरता भी दिखेगी।
विज्ञापन


मोरनी और टिक्कर तालों में मैं तेरी दीवानी हां, तेरे सपनया दी रानी हां... गाने के लिए पीली सरसों के बीच सीन फिल्माया और टिक्कर तालों में गाने को पूरा किया।
विज्ञापन


ग्रीन डे फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा मुख्य कलाकार होंगे, जबकि मशहूर हिंदी फिल्मों के  गायक कुमार सानू पहली दफा महिला सशक्तिकरण के लिए इस पंजाबी फिल्म में अपनी आवाज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक जीएस चीमा व सहायक निर्देशक रोहित वोहरा ने बताया कि इस फिल्म की थीम दिल्ली में दामिनी जैसी वीरांगनाओं के मामलों को लेकर मनचलों को कड़ा संदेश देना है।


इसमें प्रेम चोपड़ा, गुगु गिल, विक्टर जेम्स के अलावा मुख्य जोड़ी में गैरी धारीवाल व हरप्रीत को फिल्माया जा रहा है। इस फिल्म का काफी हिस्सा हिमाचल के पालमपुर, धर्मशाला और बठिंडा में भी फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed