फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Film actress Diljot becomes brand ambassador of PGI Roto

Chandigarh News: पीजीआई रोटो की ब्रांड एंबेसडर बनीं फिल्म अभिनेत्री दिलजोत

Wed, 13 Nov 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Film actress Diljot becomes brand ambassador of PGI Roto
चंडीगढ़। पंजाबी के साथ हिंदी फिल्मों में अपनी कलाकारी से नाम कमा रही युवा अभिनेत्री दिलजोत अब पीजीआई रोटो के साथ मिलकर अंगदान अभियान में जागरूकता फैलाएंगी। पीजीआई रोटो ने अंगदान जागरूकता अभियान के लिए मंगलवार को दिलजोत को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस दौरान दिलजोत ने बताया कि वह पीजीआई के साथ मिलकर अंगदान जागरूकता के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। उन्होंने खुद भी अंगदान का संकल्प लिया हुआ है। उनका कहना है कि अंगदान कर किसी को अमूल्य जीवन जीने का दूसरा मौका प्रदान किया जा सकता है। इसलिए ऐसे अभियान से जुड़कर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक व रोटो के नोडल अधिकारी प्रोफेसर विपिन कौशल ने कहा कि पीजीआई पंजाब समेत उत्तर भारत में हर जगह अंगदान जागरूकता संबंधी अभियान चला रहा है। जागरूकता के परिणाम स्वरूप अंगदान को लेकर लोगों की अवधारणा भी तेजी से बदल रही है। ऐसे में दिलजोत का साथ मिलने से परिणाम और बेहतर होने की उम्मीद है, क्योंकि युवाओं पर युवा वर्ग के सफल लोगों की छाप व बात का गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में दिलजोत अंगदान अभियान को सफल बनाने में पीजीआई के साथ जुड़कर नए आयाम कायम करने में भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed