{"_id":"66e0b2f97cabcdcaf30e9cda","slug":"fighting-in-dav-college-a-students-head-was-broken-glasses-of-many-vehicles-were-broken-chandigarh-news-c-16-pkl1043-513851-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीएवी कॉलेज में मारपीट.. एक छात्र का सिर फोड़ा, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीएवी कॉलेज में मारपीट.. एक छात्र का सिर फोड़ा, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
चंडीगढ़। छात्र परिषद चुनाव के बाद सेक्टर-10 स्थित डीएवी काॅलेज में छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र का सिर फोड़ दिया और गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। इस घटना के संबंध में मंगलवार को सोशल मीडिया में छात्रों की मारपीट की वीडियो वायरल हो गई। सूचना के बाद पीसीआर भी मौके पर पहुंची और सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम पर पीयू मिरर नाम के अकाउंट पर चल रहे अकाउंट में इस वीडियो को वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया गया है कि 5 सितंबर को हुए छात्र परिषद चुनाव की रंजिश के चलते सोमवार को कुछ छात्रों ने सेक्टर-10 के डीएवी कालेज परिसर में दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया। छात्रों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वहां खड़ी कुछ गाड़ियों को युवकों ने तोड़ना शुरू कर दिया। एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे युवकों ने तोड़ डाले। मारपीट के दौरान कुछ छात्रों को सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।