{"_id":"5776c8534f1c1bd34979b071","slug":"fight-during-debate-on-punjabi-tv-channel-complaint-against-nk-sharma-to-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबेट के दौरान मारपीट: CPS एनके शर्मा के खिलाफ एसएसी को शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबेट के दौरान मारपीट: CPS एनके शर्मा के खिलाफ एसएसी को शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीपीएस एनके शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पंजाबी टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान विवाद के बाद मारपीट मामले में सीपीएस एनके शर्मा के खिलाफ एसएसी को शिकायत दी। एक पंजाबी टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान सीपीएस एनके शर्मा व कांग्रेसी नेता गुरविंदर बाली के बीच बहसबाजी हो गई थी। इस दौरान बाली ने आरोप लगाया था कि शर्मा प्रोग्राम में अपना आपा खो बैठे थे। बाली ने आरोप लगाया था कि एनके शर्मा ने उन्हें मुक्का मारा था।
विज्ञापन
इस मामले में शुक्रवार को जिला कांग्रेस के प्रधान विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी गई। वहीं, सिद्धू ने मामला दर्ज करने की मांग की है। इस मौके पर डेराबस्सी के कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह ढिल्लों व मोहाली नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह राणा भी मौजूद थे। बाली ने अपनी शिकायत में उस दिन की पूरी घटना का जिक्र किया है।
विज्ञापन
उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि ऐसे में उनको या उनके परिवार को किसी भी तरह का कोई नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी एनके शर्मा और उनके गनमैनों की होगी।
विज्ञापन