फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight between boy and girl, haryana rohtak news

बस में लड़की की फोटो खींची तो आरोपी से मोबाइल छीन कर पीटा, लोगों ने बचाया

Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fight between boy and girl, haryana rohtak news
भालौठ में आरोपी को बस से उतारकर किया हंगामा - फोटो : Demo Pic
बस में सवार होकर बोहर स्थित कॉलेज जा रही एक छात्रा के फोटो खींचने पर हंगामा हो गया। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक का मोबाइल छीन लिया और उससे भिड़ गई। इसी विवाद के बीच बस भालौठ तक पहुंच गई।
विज्ञापन


यहां छात्रा ने आरोपी युवक को बस से उतार लिया, ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने सफाई दी कि वह तो अपने फोटो ले रहा था, लड़की अचानक सामने आ गई। हालांकि पुलिस की पड़ताल में मोबाइल में छात्रा के फोटो नहीं मिले। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चरखीदादरी निवासी एक छात्रा बोहर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ाई करती है। वह प्रतिदिन घर से आना-जाना करती है। बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह चरखी दादरी से रोहतक बस स्टैंड पर आई। यहां से बोहर जाने के लिए वह सोनीपत की बस में सवार हो गई। बस में पहले से ही कई युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को फोन में नहीं मिले छात्रा के फोटो

Fight between boy and girl, haryana rohtak news
FIGHT - फोटो : Demo Pic
आरोप है कि जब छात्रा बस में खड़ी थी तो एक युवक ने अपना मोबाइल निकालकर उसके फोटो लेना शुरू कर दिया। पहले तो छात्रा ने युवक की हरकत को अनदेखा कर दिया लेकिन जब उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो छात्रा ने विरोध जताया। इसके बाद दोनों में नोंक-झोक शुरू हो गई।

इसी बीच बस कॉलेज के आगे भालौठ गांव पहुंच गई। यहां पर बस रुकते ही छात्रा ने युवक का मोबाइल छीनकर उसकी धुनाई शुरू कर दी। युवक को बस से नीचे उतार लिया गया। हंगामा होता देख गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हो गये।

मामला बढ़ता देख गांव के सरपंच बलबीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा से बातचीत की और आरोपी युवक से हरकत के बारे में पूछा। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। 

'अपनी फोटो ले रहा था, लड़की सामने आ गई'

Fight between boy and girl, haryana rohtak news
युवक बोला, अपनी फोटो ले रहा था, लड़की सामने आ गई
मामला सदर थाने में जाने के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की। आरोपी युवक ने बताया कि वह मोबाइल में अपनी फोटो ले रहा था न कि छात्रा की। फोटो लेते समय अचानक वह सामने आ गई। इस कारण उसे लगा कि उसकी फोटो ली जा रही है। बाद में पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने में बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में युवक को हिदायत देकर छोड़ा गया। 
 

परिजनों की सुपुर्दगी में युवक को छोड़ा
छात्रा का आरोप था कि युवक ने उसकी फोटो और वीडियो बनाई है। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया था। जब युवक से पूछताछ और उसके मोबाइल की पड़ताल की तो मोबाइल में फोटो नहीं मिले। युवक को उसकी परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। 
- इंस्पेक्टर विजय दहिया, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed