फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fifty-two pamphlets filled by the last day Ummidwaraen

अंतिम दिन बावन उम्मीदवाराें ने भरे परचे

Sun, 28 Sep 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को जिला पानीपत में विभिन्न दलाें और निर्दलियाें समेत 52 उम्मीदवारों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अपने नामांकन दाखिल किए। सीएम ने समालखा पहुंचकर धर्म सिंह का पर्चा भराया।
विज्ञापन


पानीपत शहरी से रिटर्र्निंग अधिकारी और एडीसी आरएस वर्मा के सामने नीलम नारंग ने इनेलो से अपना पर्चा भरा और इनके कवरिंग कैंडीडेट के लिए उनके पति मदन लाल ने भी नामांकन किया है। फिरोज आलम ने आरपीआई पार्टी और रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय आर्य राजसभा पार्टी से पर्चा भरा है।
विज्ञापन


पंकज ठकराल ने हरियाणा लोकहित पार्टी से पर्चा भरा है। मूदहसन और रमेश सिंगला ने बतौर आजाद उम्मीदवार के रूपमें अपना पर्चा भरा है।

पानीपत ग्रामीण से रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि शनिवार को खुशीराम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, धर्मपाल शर्मा ने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी और इसी पार्टी से सतीश पर्चा दाखिल किया है। राजबीर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी, एकता बंसल ने हरियाणा लोकहित पार्टी और रामनिवास शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी से पर्चा भरा। इसी प्रकार नीलम पत्नी महीपाल और महीपाल सिंह ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी से पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरसिंह ने हरियाणा क्रांति दल, विनोद सैनी ने भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी और जयपाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से अपना पर्चा भरा है। तुलसीदास, हरीश, नरेंद्र, मनोज कुमार, पूजा, संजय, जयकुमार शर्मा, सतीश शर्मा, बबला राठी, मदनलाल और नरेश कुमार इन सभी ने बतौर आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।    

समालखा विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम विवेक चौधरी ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से धर्मसिंह छौक्कर और इनके कवरिंग उम्मीदवार के लिए राजबीर ने पर्चा भरा है। हजकां से कर्णसिंह और इनके कवरिंग उम्मीदवार इनकी धर्मपत्नी मौसम ने पर्चा भरा है।

कृष्ण कुमार वशिष्ठ ने हलोपा, ओमप्रकाश ने बसपा और शराफत ने हरियाणा क्रांति दल से अपना पर्चा भरा है। आजाद, रविंद्र और जयनारायण ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल किए हैं।  

इसराना विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग अधिकारी और डीडीपीओ एसएस नेहरा ने बताया कि इसराना विधानसभा क्षेत्र से राकेश ने बसपा पार्टी और रणधीर सिंह ने समाजवादी पार्टी से अपना पर्चा भरा है।


बलवान और उसकी कवरिंग उम्मीदवार सरोज ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी,  बलबीर सिंह और उसकी कवरिंग उम्मीदवार गीता रानी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल पंवार ने भारतीय जनता पार्टी, पवन ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, राजबीर ने हलोपा, शांति ने जनचेतना पार्टी और सोनिया ने हरियाणा क्रांति दल से नामांकन पत्र भरा है। a
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed