{"_id":"5d368a288ebc3e6d1425f10a","slug":"fifty-kilogrames-afghan-heroin-caught-at-sonipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ किलो हेरोइन की खेप के बाद फिर पकड़ी गई करोड़ों की अफगानी हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ किलो हेरोइन की खेप के बाद फिर पकड़ी गई करोड़ों की अफगानी हेरोइन
Tue, 23 Jul 2019 09:46 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
handcuff
डेढ़ सौ किलो हेरोइन की खेप पकड़े जाने के बाद एकबार फिर से करोड़ों रुपए की अफगानी हेरोइन पकड़ी गई है। साथ ही ताजा प्रकरण से जुड़े दो अफगानी मूल के ड्रग्स तस्करों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ड्रग्स की खेप वाघा अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लाई गई। उसके बाद इसे हरियाणा में सोनीपत के कुंडली इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां छापेमारी की तो 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसे किशमिश के 102 डिब्बों में छोटे पैकेट बनाकर छुपाकर रखा गया था। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक कंधार तो दूसरा हेलमंड का रहनेवाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन