फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fiercely on Dhanteras shopping

धनतेरस पर जमकर खरीदारी

Wed, 22 Oct 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र। Updated Wed, 22 Oct 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की, मगर बाजार में अतिक्रमण और फैली अव्यवस्था के चलते उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि रेलवे फाटक के निकट आहलूवालिया चौक पर बैरिकेड तो लगे हुए थे, लेकिन लोग उसकी परवाह किए बिना ही थ्री व्हीलर और कार सहित अन्य चौपहिया वाहन बाजार में ले गए, जिस कारण बाजार में सारा दिन जाम की स्थिति बनी रही।
 
उल्लेखनीय है कि बाजार में अतिक्रमण की समस्या पिछले लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही का फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। यदि इन पर उचित कार्रवाई की जाए, तो फिर बाजार में हालात बदले नजर आएं। शहर की शास्त्री मार्केट, गोशाला बाजार, पालिका बाजार, मोहन नगर तथा अन्य जगहों पर ग्राहकों की भीड़ भी वाहन चालकों के लिए चुनौती बनी रही। स्थिति ये रही कि वाहन चालकों को सफर तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और जैसे-तैसे करके इधर-उधर से वाहन निकाले।
विज्ञापन


इस दौरान कला प्रेमियों तथा धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगाें ने अपने-अपने पूज्य देवी-देवताओं की मूर्तियां तथा कैलेंडर खरीदे। सर्राफा दुकानों में मां लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्तियों के साथ-साथ देवी-देवताओं के चांदी के सिक्के भी आकर्षण का केंद्र रहे और ग्राहकों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से इनकी खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा में हुई खूब खरीददारी और लगा रहा जाम
धनतेरस के मौके पर लोगों ने बाजारों में जी भरकर खरीददारी की। लोगों की भीड़ अधिक होने से वहां भी जाम की स्थिति बनी रही। त्योहार का दिन होने के कारण बाजार में दुकानों के सामने वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जिस कारण यातायात बाधित हुआ। पैदल चलने में भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर सड़क तक टेंट लगाकर सामान को सजाया हुआ था, जिस कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed