फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fierce over Taruna Mehta joining Congress, some AAP leaders came to persuade and some demonstrated

Chandigarh News: तरुणा मेहता के कांग्रेस में जाने से घमासान, आप के कुछ नेता मनाने पहुंचे तो कुछ ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 May 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fierce over Taruna Mehta joining Congress, some AAP leaders came to persuade and some demonstrated
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-18 की पार्षद तरुणा मेहता व उनके पति यादविंदर मेहता के कांग्रेस में जाने के बाद से घमासान मचा है। रविवार को पार्षद के घर पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। आप के कुछ नेता मनाने पहुंचे तो दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका जवाब देने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पुलिस भी मौके पर तैनात रही।जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस में शामिल होने से पहले भी तरुणा मेहता को रोकने की काफी कोशिश हुई लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के आवास पर उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली। एक पार्षद के टूटने के बाद से आप में खलबली मची हुई है। पार्टी के पार्षद भी खेमों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ पार्षद इसके लिए जिम्मेदार पार्टी में संगठन का न होना बता रहे हैं, तो कुछ ने तरुणा मेहता को मौकापरस्त बताया। इस पूरे मामले पर तरुणा मेहता का कहना है कि वह सदन में अपने वार्ड के मुद्दे तो उठाते ही रही हैं, लेकिन शहर के मुद्दों के लिए एक संगठन की जरूरत पड़ती है। जिसको लेकर लगा कि वह कांग्रेस में जाकर लोगों के मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से उठा सकेंगी। कहा कि जो उम्मीदवार होता है, उसकी कई साल की मेहनत होती है। क्षेत्र में उसकी इमेज होती है, जिसको देखते हुए ही लोग वोट देते हैं।
विज्ञापन


इस्तीफा देकर किसी भी पार्टी में जाएंः आप
आप के कुछ पार्षदों और नेताओं ने तरुणा मेहता के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी सदस्यों ने तरुणा मेहता से मांग रखी कि वह पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पार्षद बनी हैं इसलिए अगर उनको पार्टी छोड़कर जाना था, तो पहले उसको अपनी पार्षद की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए था। फिर वह किसी भी पार्टी में जाती तो किसी को कोई समस्या नहीं थी। प्रदर्शकारियों में नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह, नगर निगम में एफएंडसीसी मेंबर प्रेमलता, कुलदीप टीटा, सुमन शर्मा, अंजू कत्याल, आप नेता प्रेम गर्ग, हरजिंदर बावा, शादाब राठी, कुलदीप कुक्की, देस राज, राकेश सोनी, भूषण अरोड़ा, शकील मोहम्मद, राकेश सोनी, जेजे सिंह, साहिल मेहंदीरत्ता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed