फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ः सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 30 दुकानें जलकर खाक...तस्वीरों में देखें तबाही

Wed, 12 Dec 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in the furniture market of Chandigarh
फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग

चंडीगढ़ के सेक्टर 53 की मार्केट में देर रात करीब सवा 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इसमें 30 दुकानें जलकर खाक हो गई जबकि लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। देर रात तक छह फायर टेंडर आग बुझाने में लगे रहे। आग बमुश्किल एक घंटे में काबू में आई। आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू किया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई । मौके पर एसएसपी यूटी नीलांबरी जगदले समेत पूरा पुलिस अमला मौजूद रहा। 

Fierce fire in the furniture market of Chandigarh
फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग

दुकानदारों के मुताबिक, रात करीब सवा दस बजे सेक्टर 53 की मार्केट में आरके फर्नीचर की दुकान से आग की लपटें निकलती दिखीं तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दाईं तरफ की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर सेक्टर 17 व 38 के फायर स्टेशनों से छह फायर टेंडर पहुंचे। 

काफी देर तक वह आग बुझाते रहे। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन रात एक बजे तक कुछ दुकानों से धुआं उठता रहा। उसको भी बुझाने में फायर कर्मी जुटे रहे। बताया जाता है कि आग से लगभग 30 दुकानों का माल खाक हुआ है। कुछ सामान को व्यापारियों ने निकालकर रोड पर रखा, लेकिन रात में हो रही बूंदाबांदी में वह भी भीगता रहा। आपदा प्रबंधन की टीम ने भी पहुंचकर पूरे नुकसान का जायजा लिया। जनहानि से इनकार किया लेकिन माल जलने की पुष्टि की।

Fierce fire in the furniture market of Chandigarh
फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग

मोहाली की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक रोका
भीषण अग्निकांड दूर से ही नजर आ रहा था। लोग आग का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर शेयर कर रहे थे। ट्रैफिक की समस्या बढ़ते देख पुलिस ने सेक्टर 53 से मोहाली की ओर से जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया। उस पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रात एक बजे तक यहां फायर स्टेशन के कर्मचारी  आग बुझाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire in the furniture market of Chandigarh
आग बुझाता युवक

आग से दुकानदारों का लाखों का नुकसान
इस भीषण आग में बलबीर एंड संस, रामप्रवेश फर्नीचर हाउस, मनकू मुराली फर्नीचर हाउस, सोनी फर्नीचर, बालाजी फर्नीचर, रॉय फर्नीचर, आरके फर्नीचर, एकता फर्नीचर हाउस, कोहिनूर मैट्रेस, वर्मा ग्लास स्टोर, अमन ट्रेडिंग कंपनी, कबीर आलम फर्नीचर हाउस, सुप्रीम फर्नीचर हाउस समेत अन्य दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Fierce fire in the furniture market of Chandigarh
सड़क पर बिखरा दुकानों का सामान

आग लगते ही मार्केट में मचा हड़कंप
सेक्टर 53 की फर्नीचर मार्केट में आग लगते ही हड़कंप मच गया। अपना सामान बचाने के लिए दुकानदार जलती दुकानों में घुस गए और सामान को आग से बचाने की कोशिश में जुट गए। अन्य दुकानदारों ने भी उनकी मदद की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उन्हें वहां से भागकर जान बचानी पड़ी। आसपास के दुकानदारों की सांसें तब तक थमी रहीं जब तक कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा नहीं दी। उन्होंने बताया कि यदि आग समय रहते न बुझती तो उनकी दुकानों को भी चपेट में ले सकती थी। 

मदद के बजाय लोग बनाते रहे वीडियो
आग की लपटें सड़क पर दूर से ही दिखाई दे रही थीं। लोग आग बुझाने में मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे थे। इस कारण सड़क पर जाम भी लग गया। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed