{"_id":"6106be208ebc3eeebc3d1649","slug":"fierce-fire-broke-out-in-furniture-market-of-sarangpur-9-shops-burnt-to-ashes-chandigarh-news-pkl4220813148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारंगपुर के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 9 दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारंगपुर के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 9 दुकानें जलकर राख
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने फर्नीचर मार्केट में देर रात दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक-एक कर नौ दुकानें जलकर राख हो गईं। मौके पर दमकल विभाग की साथ गाड़ियों ने पहुंचकर किसी तरह डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में फर्नीचर जलने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि आग से किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में आशंका है कि मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
शनिवार देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली कि सारंगपुर स्पो्टर्स कांपलेक्स के सामने फर्नीचर मार्केट में फर्नीचर की दुकानों पर भीषण आग लगी है। सूचना पर चंडीगढ़ के अलग-अलग फायर स्टेशन सेक्टर-11, 38, 17 और मनीमाजरा से 3 बूजर और 4 दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचीं। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते नौ दुकानों को चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की, लेकिन धधकती आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग पर नियंत्रण तब पाया गया कि जब मार्केट की दुकानें खत्म होने के बाद बीच में गली आ गई। इससे आग आगे तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कितनी संख्या में फर्नीचर जला है।
बॉक्स
ये-ये फर्नीचर जलकर हुआ राख
मुकीम खान ने बताया कि उनकी मुकीम फर्नीचर नाम से दुकान है। रोजाना की तरह शनिवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर चले गए। रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि दुकान में भीषण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने नौ दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से मेज, सोफा, गद्दा, टेबल, कुर्सियां, समेत अन्य लकड़ियों के महंगे सामान अलावा उनकी बाइक व रेहड़ी जलकर राख हो गई। इस आग से पूरे मार्केट में तकरीबन डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बॉक्स
बड़ा सवाल- देर रात और शार्ट सर्किट से ही आग क्यों?
हैरत की बात है शहर के अलग-अलग फर्नीचर मार्केट में अक्सर देर रात में ही आग लगती है। यह एक बड़ा सवाल है और इसकी वजह सिर्फ शार्ट सर्किट पाई जाती है। बावजूद इसके कोई भी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। फर्नीचर मार्केट के मुकीम ने बताया कि सभी दुकानों के मीटर बाहर लगे हैं, दुकान बंद करने के दौरान एमसी को गिरा दिया जाता है। ऐसे में शार्ट से कैसे आग लगी यह उनकी समझ से परे हैं।
बॉक्स
फर्नीचर मार्केट में कब कब लगी आग
1. 13 अप्रैल 2020 को सेक्टर-53 की फर्नीचर मार्केट में देर रात आग, 15 दुकानें जलीं
2. 11 दिसंबर 2018 को सेक्टर-53 फर्नीचर मार्केट में देर रात आग, 30 दुकानें जलीं
3. 5 मार्च 2020 को सेक्टर-53 फर्नीचर मार्केट में देर रात आग, दुकानों के बाहर रखा सामान जला
4. 14 सितंबर 2016 को सेक्टर-53 फर्नीचर मार्केट में देर रात आग, कई दुकानें जलीं
कोट
टीन शेड होने की वजह से आग पर नियंत्रण पाने में दिक्कत हो रही थी। जेसीबी के सहारे शेड को हटाकर आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-दशेहरू सिंह, फायर ऑफिसर, चंडीगढ़