फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   fetish of maharaja ranjit singh will be in france

फ्रांस में लगाया जाएगा महाराजा रणजीत सिंह का बुत

Thu, 07 Apr 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
fetish of maharaja ranjit singh will be in france
महाराजा रणजीत सिंह - फोटो : ‌file photo

फ्रांस के शहर सेंट त्रोपे के डिप्टी मेयर व पर्यटन इंचार्ज हेनरी प्रेवोसाट एलार्ड ने पर्यटन मंत्री सोहन सिंह ठंडल से मुलाकात की। उन्होंने सितंबर में सेंट त्रोपे में महाराजा रणजीत सिंह का बुत लगाने की बात कही। इसके साथ ही ठंडल को फ्रांस आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन


ठंडल ने बताया कि एलार्ड, महाराजा रणजीत सिंह की सेना को प्रशिक्षण देने वाले जनरल एलार्ड के वंश से हैं। महाराजा रणजीत सिंह केप्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ही उन्होंने यह पहल की है। पंजाब केलिए गर्व की बात है कि महाराजा रणजीत सिंह का बुत सेंट त्रोपे में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिससे पंजाब और फ्रांस में नई सांझ विकसित होगी और पर्यटन उत्साहित होगा। ठंडल ने कहा कि देश के प्रमुख मूर्तिकारों से बुत तैयार करवा कर सेंट त्रोपे सरकार को भेंट किया जाएगा। इस बुत के लोकार्पण केसंबंध में ही एलार्ड मुख्यमंत्री और पर्यटन अधिकारियों को न्यौता देने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलार्ड ने बताया कि 16 से 18 सितंबर को भारतीय दूतावास द्वारा नमस्ते फ्रांस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महाराजा रणजीत सिंह, जनरल एलार्ड और उनकी पत्नी के बुत लगाए जाएंगे। कांफ्रेंस और फिल्मों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed