{"_id":"15e2456234c47d3b78367cd343490fe6","slug":"ferozepur-car-bike-accident-injured-couple-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जा रहे थे राखी बांधने रास्ते में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जा रहे थे राखी बांधने रास्ते में चली गई जान
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
Updated Sat, 09 Aug 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुमित कुमार वासी फरीदकोट कार से रक्षा बंधन पर पत्नी हिमानी के साथ कपूरथला जा रहा था। मक्खू-जीरा रोड स्थित गांव अराइयां वाला के पास पहुंचते ही उनकी कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक पर सवार मलकीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव घूधू वाला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मलकीत मक्खू से अपने गांव की तरफ जा रहा था। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे लगभग बारह फुट गहरे गड्ढे में गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुमित और उनकी पत्नी हिमानी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल हिमानी ने बताया कि रक्षा बंधन पर वो अपने मायके जा रही थी। उन्हें लगा कि सड़क के बीच सांप है। सांप को बचाने की खातिर सामने से आ रही बाइक से उनकी कार टकरा गई।