{"_id":"5853e08c4f1c1b5c4964a21b","slug":"femmnip2016-miss-north-india-princess-2016-grand-finale-at-jw-marriot-hotel-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैसमीन के सिर सजा मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसमीन के सिर सजा मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ग्रैंड फिनाले
उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ का ताज चंडीगढ़ की जैसमीन के सिर सजा। फर्स्ट रनर अप यूपी के कानपुर की विजेता और सेकेंड रनर अप दिल्ली की शिवांगी रहीं।
होटल जेडब्ल्यू मैरियट में चल रहे इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से चुनी गई 12 फाइनलिस्ट अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तीन राउंड बाद टॉप 6 का ऐलान किया गया। कार्यक्रम में मशहूर सिंगर कमाल खान ने भी परफॉर्म किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गुलदस्ता भेंट करके मेहमानों का स्वागत किया गया। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिव्या दत्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कविता जैन और स्वर्गीय जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने भी शिरकत की। इसके अलावा काफी संख्या में शहर की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने गलैमर और मॉडलिंग की दुनिया में रुचि रखने वाली कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छात्राओं का यह मंच उपलब्ध कराया, ताकि वे नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर पहुंचकर एक मुकाम पा सकें और अपने सपने साकार कर सकें।

Trending Videos
देश भर में ऑडिशन से चुनी गई 12 फाइनलिस्ट
मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ग्रैंड फिनाले
पिछले साल नवंबर में देश भर के विभिन्न शहरों में इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑडिशन हुए। ऑडिशन के आधार पर फिनाले राउंड के लिए देशभर से 12 फाइनलिस्ट चुनी गईं।
ये फाइनलिस्ट दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, बरेली की हैं। बीते मंगलवार मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की फाइनलिस्ट टीम पंचकूला पहुंच गई थी। सेक्टर-3 स्थित होटल होलीडे इन में नॉर्थ इंडिया से चुनी गईं 12 फाइनलिस्टों की इवनिंग ग्रूमिंग क्लासेज शुरू की गईं।
यहां पर फैशन एक्सपर्ट ने इन्हें 10-12 दिन फैशन की बारीकियां सिखाईं। वहीं कोरियोग्राफर ने उन्हें रैंप वाक से लेकर कैसे रैंप पर पोज देना है उसकी जानकारी दी।