{"_id":"57e414204f1c1bff44a84d70","slug":"female-foeticide-district-administration-health-department-has-issued-strict-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी फरमानः कन्या भ्रूण हत्या हो रही हो तो इस नंबर पर कॉल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी फरमानः कन्या भ्रूण हत्या हो रही हो तो इस नंबर पर कॉल करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
female foeticide
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्याभ्रूण हत्या को लेकर पंचकूला जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अल्ट्रा साउंड मशीनों की लगातार चेकिंग करें। इसके साथ ही यह भी तय किया जाना चाहिए कि कहीं भ्रूण हत्या न हो।
डा. गरिमा मित्तल ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को लिंगानुपात के सुधारीकरण की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह के मंगलवार को पीएनडीटी के संबंध में वह स्वयं बैठक करेंगी और संबंधित अधिकारियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगी।
उन्होंने यह निर्देश दिए कि जिन गांवों में लिंगानुपात की दर काफी कम है, उन गांवों में विशेषतौर पर स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लिंग जांच कराने वाले लोगों की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, सीडीपीओ व डाक्टरों के पास होती है। इसलिए वे प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा में पुलिस के साथ तालमेल करके रेड करें। उन्होंने आम लोगों से इस संबंध में जानकारी देने के लिए नंबर लैंडलाइन नंबर 2568313 जारी किया। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और यदि दी गई सूचना सत्य पाई गई तो उसे सरकार सम्मानित करेगी।