फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female dog posted in Faridkot Police won battle against cancer

Faridkot: पंजाब पुलिस में तैनात फीमेल डॉग सिम्मी ने जीती कैंसर की जंग, रोज हाल जानने जाते थे एसएसपी

Fri, 19 May 2023 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 12:06 PM IST
सार

हेड कॉन्स्टेबल कुलबीर सिंह ने सिम्मी डॉग की देखभाल की जिसकी बदौलत इसने कैंसर की बीमारी से निजात पाई। इसकी डाइट से लेकर दवाइयां तक सब कुलबीर सिंह की जिम्मेदारी थी। वह डॉग हैंडलर हैं जो 24 घंटे सिम्मी के  साथ रहते है और जब कहीं ड्यूटी पर जाना हो तो यही साथ में जाते हैं।

विज्ञापन
Female dog posted in Faridkot Police won battle against cancer
डॉग सिम्मी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब पुलिस का एक सिपाही, जो न तो सैलरी लेता है न ही छुट्टी। उसने हमेशा अपनी ड्यूटी की और इस बीच कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार भी हुआ। तीन साल के लंबे इलाज के बाद कैंसर को मात देकर अब फिर देश की सेवा के लिए तैयार है। यहां बात हो रही है पंजाब के जिला फरीदकोट में पुलिस में तैनात फीमेल डॉग सिम्मी की। सिम्मी की उम्र महज 6 साल की है और पिछले 3 साल से वह कैंसर से पीड़ित थी। 

विज्ञापन


फरीदकोट पुलिस ने इसका इलाज करवाया और अब यह कैंसर को हरा कर देश सेवा के लिए दोबारा तैयार है। सिम्मी ने अपनी ड्यूटी दौरान पुलिस के साथ मिल के बड़े बड़े ऑपरेशन में अपराधियों को जेल की हवा खिलाई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए इस डॉग को पुलिस विभाग से स्पेशल ट्रेनिंग मिली हुई है। इसने कई बड़े मर्डर केस और ड्रग रैकेट को सूंघ के दोषियों तक पुलिस को पहुचाया। इसे पुलिस विभाग की तरफ से एसी, स्पेशल डाइट और दवाओं समेत सभी सहूलियतें मिल रही हैं। किसी केस या मिशन पर जाने के लिए इसे एक स्पेशल गाड़ी भी दी गई है और दो पुलिस मुलाजिम इसके साथ जाते हैं। 
विज्ञापन

हेड कॉन्स्टेबल कुलबीर सिंह ने सिम्मी डॉग की देखभाल की जिसकी बदौलत इसने कैंसर की बीमारी से निजात पाई। इसकी डाइट से लेकर दवाइयां तक सब कुलबीर सिंह की जिम्मेदारी थी। वह डॉग हैंडलर हैं जो 24 घंटे सिम्मी के  साथ रहते है और जब कहीं ड्यूटी पर जाना हो तो यही साथ में जाते हैं। फरीदकोट के एसएसपी हरजीत सिंह खुद इसका हाल चाल लेने रोज शाम को इसके रूम में आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि हमारे पुलिस विभाग में 3 डॉग हैं। सिम्मी नाम के डॉग को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ही गई थी। मगर पुलिस विभाग ने इसका इलाज करवाया जिसके बाद यह अब ठीक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed