फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female coach said no trust on Chandigarh Police SIT in Sandeep Singh case

मंत्री संदीप सिंह प्रकरण: महिला कोच बोली- एसआईटी पर भरोसा नहीं, अब कोर्ट जाने के सिवा और कोई रास्ता नहीं

Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
सार

महिला कोच का आरोप है कि मंत्री के खिलाफ केस वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। मकान मालिक उसे तंग कर रहा है। वह अभद्र शब्दों इस्तेमाल और गाली गलौज कर रहा है और अंदर से घर में ताला लगा लिया जाता है।

विज्ञापन
Female coach said no trust on Chandigarh Police SIT in Sandeep Singh case
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

एक तरफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर दिल्ली में हरियाणा के पहलवान कुश्ती महांसघ के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दूसरी तरफ कुछ दिन पहले हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच फिर मुखर हो गई है। महिला कोच का कहना है कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज होने के 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से वह आहत है। यही नहीं, उसने आरोप लगाया है कि खेल विभाग की एक महिला अधिकारी उसके बारे में भद्दी टिप्पणी कर रही है। मकान मालिक भी उसे तंग कर रहा है। उसे दफ्तर से लेकर घर तक परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कोच का आरोप है कि एसआईटी अब मंत्री को बचाने का काम कर रही है, इसलिए अब उसे एसआईटी पर भरोसा नहीं है। सरकार उसकी बात सुन नहीं रही है तो उसके पास अदालत जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। एसआईटी ने उससे पांच बार घंटों पूछताछ की है लेकिन जब वह कार्रवाई को लेकर एसआईटी से सवाल करती हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता है। अब उसका विश्वास चंडीगढ़ पुलिस से उठ चुका है। इतना समय बीत जाने के बाद भी मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

एफआईआर वापस लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव
महिला कोच का आरोप है कि मंत्री के खिलाफ केस वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। मकान मालिक उसे तंग कर रहा है। वह अभद्र शब्दों इस्तेमाल और गाली गलौज कर रहा है और अंदर से घर में ताला लगा लिया जाता है। इसके अलावा, खेल विभाग की सीनियर महिला अधिकारी और स्टाफ के अन्य कर्मचारी उसके बारे में गलत टिप्पणियां करते हैं। इस संबंध में उसने खेल निदेशक को लिखित में शिकायत भी दे दी है। केस वापस लेने के लिए उस पर घर और दफ्तर में दबाब बनाया जा रहा है।

मेरा चरित्र ही मेरी ताकत: कोच
महिला का कहना है कि वह पीछे हटने वाली नहीं है। न्याय मिलने तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा एक भी शब्द नहीं बोला गया। मंत्री का बचाव किया गया, जबकि आरोपों को ही नकार दिया। न तो मंत्री को गिरफ्तार किया गया और न ही सरकार ने उसका इस्तीफा लिया। उसने कहा, मेरे चरित्र को मुद्दा बनाया जा रहा है जबकि मेरा चरित्र ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed