फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Feeling cool in the heat of May, minimum mercury recorded at 17.7 degrees

Chandigarh News: मई की गर्मी में ठंडक का एहसास, 17.7 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम पारा

Thu, 02 May 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Feeling cool in the heat of May, minimum mercury recorded at 17.7 degrees
चंडीगढ़। शहरवासियों को मई महीने की गर्मी में बुधवार को ठंडक का एहसास हुआ। मई महीने का पहला दिन सामान्य के मुकाबले काफी ठंडा रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से 6 से 7 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी पारा सामान्य से कम ही रहेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस बार अप्रैल माह में करीब पांच बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। मई महीने में भी शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से शनिवार को शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस बार अब तक शहरवासियों को ज्यादा गर्मी नहीं झेलनी पड़ी है। अप्रैल में एक दिन पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था लेकिन उसके बाद मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे आ गया। अब तीन मई की रात से फिर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन


आज साफ रहेगा मौसम, निकलेगी धूप : बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.9 दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। वीरवार का दिन साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक मार्च से एक मई शाम 5.30 बजे तक शहर में 54.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed