फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fed up with fiance, the girl committed suicide, case registered

Chandigarh News: मंगेतर से तंग आकर की थी युवती ने आत्महत्या, मामला दर्ज

Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fed up with fiance, the girl committed suicide, case registered
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बिहार के रहने वाले विवेक कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी के उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने क़ानूनी राय के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता चंडीगढ़ के गांव दड़वा निवासी बृज लाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी की सगाई बिहार निवासी विवेक कुमार से हुई थी। सगाई के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी को तंग कर रहा था। आरोपी की ओर से उनकी बेटी से कुछ बातें जबरन मनवाई जा रही थीं। जब उनकी बेटी ने बातें मानने से इन्कार किया तो वह उसे सगाई तोड़ने की धमकी देने लगा, जिसके चलते बीती 16 फरवरी को उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed