फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fear of terrorist attack in Punjab

पंजाब: आरएसएस की शाखा और हिंदू नेताओं पर हो सकता है आतंकी हमला, आईबी ने जारी किया अलर्ट

Wed, 24 Nov 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 04:35 AM IST
सार

आईबी ने जारी किया अलर्ट, आरएसएस की शाखा भी निशाने पर। पंजाब में आला अधिकारियों को गश्त के आदेश, रात को एक तिहाई अधिकारी रहेंगे मैदान में।

विज्ञापन
Fear of terrorist attack in Punjab
आरएसएस की शाखा, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है, खासकर आरएसएस की शाखाओं व हिंदू नेताओं को टारगेट किया जा सकता है। यह चौकसी आईबी ने पंजाब सरकार को जारी की है जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तमाम अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त में एक तिहाई अधिकारियों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में 21 नवंबर को देर रात पठानकोट में सेना के कैंप के पास मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। वैसे इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 15 अगस्त के बाद से अब तक 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


आईएसआई पंजाब में लगातार हथियारों व गोला बारूद भेज रही है। हाल ही में अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े पाए गए हैं। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था, जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम औरव पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले जीरा विधानसभा हलका के गांव सेखवां के खेत में से एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला। आईबी के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सीमा पार से टिफिन बम व ग्रेनेड आईएसआई की तरफ से भेजे गए हैं, जिनसे बड़ा आतंकी हमला किया जा सकता है। आईबी की तरफ से पंजाब के हिंदू नेताओं व आरएसएस की शाखाओं पर कड़ी चौकसी करने केलिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed