{"_id":"62742ede2ab9596c27459605","slug":"fear-of-breaking-the-house-people-demolished-the-notice-board-of-the-estate-office-in-sector-25-chandigarh-news-pkl4497374104","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर टूटने का खौफ, सेक्टर-25 में लोगों ने एस्टेट ऑफिस के नोटिस बोर्ड को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर टूटने का खौफ, सेक्टर-25 में लोगों ने एस्टेट ऑफिस के नोटिस बोर्ड को गिराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित संजय कॉलोनी और सेक्टर-25 की जनता कालोनी को गिराने के लिए एस्टेट ऑफिस ने तीन मई को चेतावनी बोर्ड लगाए थे। वीरवार को जनता कॉलोनी के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन द्वारा लगाया गया बोर्ड गिरा दिया।
लोगों का कहना है कि वह यहां पर कई सालों से रह रहे हैं और उनके पास सभी दस्तावेज हैं। अब प्रशासन ने बिना किसी नोटिस के अचानक सात दिन में कॉलोनी खाली करने के आदेश दे दिए हैं। उनके पास रहने का यही आसरा है। कच्चे मकान और झुग्गियां ढहाए जाने पर वह कहां जाएंगे। चुनाव के दौरान कॉलोनी में नेता वोट मांगने तब कॉलोनी गैरकानूनी नहीं लगती।
स्थानीय पार्षद पूनम के पति संदीप कुमार ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी को बसे कई साल हो चुके हैं। अधिकतर लोगों के पास दस्तावेज भी हैं। यहां पर सर्वे भी हुआ था और अब मकान दिए बिना अचानक कॉलोनी गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है, जो गलत है। कहा कि इस कार्रवाई को वह कानूनी रूप से भी चुनौती देने का विकल्प तलाश रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-25 में 1500 के करीब झुग्गियां और कच्चे मकान बने हुए हैं। इससे पहले रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया की कालोनी नंबर-4 को भी ड्राइव चलाकर प्रशासन ने गिरा दिया था। हालांकि प्रशासन के नोटिस के बाद कई लोगों ने कालोनी को छोड़कर जाना भी शुरू कर दिया है।