फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FCI to sell surplus wheat-rice stock through e-auction in open market

Chandigarh News: गेहूं-चावल के अधिशेष स्टॉक को खुले बाजार में ई-नीलामी के माध्यम से बेचेगा एफसीआई

Mon, 14 Aug 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
FCI to sell surplus wheat-rice stock through e-auction in open market
चंडीगढ़। गेहूं और चावल के बाजार मूल्य को नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। भारत सरकार खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत गेहूं और चावल के अधिशेष स्टॉक को पूर्व निर्धारित मूल्य पर 16 अगस्त को ई-नीलामी के माध्यम से खुले बाजार में चंडीगढ़ और पंजाब के आटा चक्की व आटा मिलर्स को बेचेगी। भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से चालू सप्ताह में कुल 90,000 मीट्रिक टन खाद्यान्न की ई-नीलामी की जाएगी। पंजाब क्षेत्र के गेहूं के 25 केंद्रों और चावल के 50 केंद्रों के माध्यम से 15000 मीट्रिक टन गेहूं और 75,000 मीट्रिक टन चावल को ई-नीलामी के लिए रखा गया है। विस्तृत जानकारी एफसीआई की वेबसाइट https://fci.gov.in और https://www.valuejunction.in/fci पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed