फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fauja Singh, Milkha Singh, Mann Kaur Invited for Full Marathon under Health Punjab Mission

तंदुरुस्त पंजाब मिशनः फुल मैराथन के लिए फौजा सिंह, मान कौर और मिल्खा सिंह को भेजा न्योता

Tue, 12 Feb 2019 12:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Fauja Singh, Milkha Singh, Mann Kaur Invited for Full Marathon under Health Punjab Mission
फौजा सिंह
तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत खेल विभाग की ओर से मोहाली में 31 मार्च को करवाई जा रही फुल मैराथन के लिए फौजा सिंह, मिल्खा सिंह और मान कौर को न्योता भेजा गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ्तर में बुलाई मीटिंग के दौरान राज्य प्रबंधों का जायज लेते हुए खेल मंत्री ने गमाडा, नगर निगम, सेहत, पुलिस के अधिकारियों को धावकों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। राणा सोढी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरुपर्व को समर्पित इस इवेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर के नियमों के मुताबिक चिप टाइमड (विशेष चिप सहित) 42 किलोमीटर ‘फुल मैराथन’ कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर 5 किलोमीटर की दौड़ भी करवाई जाएगी। मोहाली के सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस कांपलेक्स में मैराथन इवेंट के राज्यस्तरीय समागम में 5000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि सभी जिलों में कुल 50 हजार के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा सोढी ने कहा कि मैराथन में हिस्सा लेने के लिए फौजा सिंह, मान कौर, मिल्खा सिंह समेत देश के चोटी के खिलाड़ियों को मैराथन में विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करने के लिए न्योता पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह पहले ही मैराथन में हिस्सा लेने की सहमति प्रकट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed