फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindi News in Chandigarh: Coronavirus New Positive cases in Chandigarh

बापूधाम में मिले चार पॉजिटिव, एक ही परिवार में पिता-पुत्र और मां भी संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 01:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 07 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hindi News in Chandigarh: Coronavirus New Positive cases in Chandigarh
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

शहर के लिए बापूधाम कोरोना का नासूर बनता जा रहा है। तमाम प्रयास के बावजूद भी बापूधाम में कोरोना के मरीजों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी बापूधाम के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। एक ही परिवार के जिन तीन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें 35 वर्षीय पिता, 32 वर्षीय माता और 5 वर्षीय बच्चा शामिल है।

विज्ञापन


इनके अलावा एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। चारों जीएमएसएच 16 में भर्ती हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 313 पर पहुंच गई है। वहीं, पीजीआई में अभी कोरोना के 5 मरीज आईसीयू में और एक कोविड- वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भी बापूधाम से मिले थे 6 मरीज
शुक्रवार को भी शहर में मिले कोरोना के 7 मरीजों में से 6 अकेले बापूधाम के थे। यह सभी भी एक ही परिवार के थे। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों की अनदेखी के कारण बापूधाम के दर्जनों परिवार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, शहर में अब तक कोरोना के 5237 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। उनमें से 312 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि अभी 21 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं अब तज 273 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। शहर में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed