{"_id":"653e227c461a33e2510c055b","slug":"father-of-sidhu-moosewala-targets-punjab-government-in-bathinda-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में मूसेवाला के पिता: बोले- हत्या का बदला हत्या से लेना होगा, कातिलों को बीच बाजार मार देनी चाहिए गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में मूसेवाला के पिता: बोले- हत्या का बदला हत्या से लेना होगा, कातिलों को बीच बाजार मार देनी चाहिए गोली
Sun, 29 Oct 2023 02:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:56 PM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि मैं अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं। मैं कभी किसी की गोली का निशाना बन सकता हूं। लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया को जो इंटरव्यू दिया है... उस पर आज तक सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। यह भी नहीं पता चला है कि वह हुआ कहां से है।
विज्ञापन
धरने में लोगों को संबोधित करते बलकौर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के बाद से व्यापारी वर्ग में रोष है। इस बीच दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने कहा कि हरजिंदर सिंह मेले की हत्या का दुख है। अब हमें कत्ल का बदला कत्ल से लेना होगा। सरकार को दूसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाना होगा। कत्ल करने वालों को बीच बाजार गोली मार देनी चाहिए।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि मैं अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं। मैं कभी किसी की गोली का निशाना बन सकता हूं। लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया को जो इंटरव्यू दिया है... उस पर आज तक सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। यह भी नहीं पता चला है कि वह हुआ कहां से है।
विज्ञापन
पंजाब में हर दिन गैंगस्टर बढ़ रहे हैं। हर तीन गांव में एक गैंगस्टर सामने आ रहा है। सरकार को एक व्हाट्सएप नंबर जारी करना चाहिए, जिस पर लोग फिरौती या धमकी भरी कॉल की जानकारी दे सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैंगस्टरों के पक्ष में है। वह कभी लोगों के पक्ष में नहीं है।
बलकौर सिंह ने सरकार से सवाल किया कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कैसे हुआ? उन्होंने कहा कि सरकार की नई एडवाइजरी में भी कहा गया है कि मीडिया भी किसी गैंगस्टर को बेवजह हीरो नहीं बन सकता है। लॉरेंस का वीडियो 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है लेकिन अभी तक सरकार ने उसे इंटरनेट से नहीं हटाया है।
बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के डिबेट कार्यक्रम में कुछ ही लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने सवाल सोशल मीडिया पर उठाता रहूंगा। सरकार जवाब दे या न दे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हमने फिलहाल धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरेंद्र सिंह, सिटी एसपी, बठिंडा।