फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of one month old baby stabbed to death in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में एक माह के बच्चे के पिता की चाकू मार कर हत्या

Fri, 05 Jan 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Father of one month old baby stabbed to death in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में बीते बुधवार रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के 25 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन हमलावरों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक जनवरी को मौलीजागरां के विकासनगर में पैसों के लेनदेन में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। शहर में नए साल के तीन दिनों दो हत्याएं हो चुकी हैं।पकड़े गए आरोपियों की पहचान औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 के 22 वर्षीय नगिंदर उर्फ आलू, रामदरबार फेज-2 के 20 वर्षीय सुनील उर्फ लालजी और गांव किशनगढ़ के रंजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडे भी बरामद कर लिए हैं। नगिंदर पेशे से ड्राइवर है। सुनील डेराबस्सी की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में कार्यरत है। थाना प्रभारी जुलदान सिंह का कहना है कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार रात 8.40 बजे सेक्टर 19 के सदर बाजार में चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया था। सेल्समैन सुनील प़ड़ोस की दुकान के सेल्समैन व दोस्त राहुल के साथ हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने गया था। इसी बीच हमलावरों ने उसकी जांघ में चाकू मार दिया था। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। वीरवार सुबह मृतक के परिवार और सेक्टर 19 सदर बाजार के कुछ दुकानदार सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जुटे और घटना को लेकर रोष प्रकट किया। सुनील अपने पीछे अपना एक महीने का बेटा, पत्नी, भाई और मां-बाप छोड़ गया है। बाजार में हुई इस हिंसक वारदात के विरोध में वीरवार सुबह दुकानदारों ने सदर बाजार बंद रखा। बता दें कि बाजार के ठीक सामने सेक्टर 19 थाना है।
विज्ञापन

12 साल से बाजार में काम कर रहा था
शांत स्वभाव का सुनील पिछले लगभग 12 साल से बाजार में काम कर रहा था। उसके पिता सेक्टर-26 मंडी में फ्रूट का काम करते हैं। उसका एक बड़ा भाई भी है। सुनील अश्विनी गोयल नामक दुकानदार की कपड़े की दुकान में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक हमलावरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश का बदला लिया

बाजार में ही काम करने वाले रंजीत नामक शख्स का सेल्समैन राहुल से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों को लेकर आया और राहुल से झगड़ने लगा। इसी दौरान सुनील बीच-बचाव करने गया और हमलावरों का शिकार हो गया। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने मामले में हत्या, जानबूझकर चोट पहुंचाने और अपराध के लिए साझी सोच की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

हमलावर बोले- बदला ले लिया
मामले में शिकायतकर्ता कंफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले प्रवीण कुमार का कहना है कि घटना के वक्त चार लड़के बाजार में आए। इनमें से एक के हाथ में चाकू और एक के हाथ में डंडा था। वह बाजार में सेल्समैन राहुल से झगड़ा करने लगे तो सुनील उन्हें बचाने आ गया। इसी दौरान नगिंदर उर्फ आलू ने सुनील की जांघ के पीछे हिस्से में चाकू मार दिया। सुनील को बाजार में ही काम करने वाले रंजीत नामक युवक ने पकड़ा हुआ था। वहीं राहुल के साथ डंडे से भी मारपीट की। हमले के बाद सुनील लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद रई दुकानदार इकट्ठा हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर चारों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद घायल सुनील को अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर कह रहे थे कि उन्होंने अपने दोस्त रंजीत से की गई मारपीट का बदला ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed