{"_id":"b8f6ae84c2bd05f6c79246340be7320e","slug":"father-in-law-molestated-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की ख्वाहिश पूरी न की तो झेला जिस्मानी दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर की ख्वाहिश पूरी न की तो झेला जिस्मानी दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
Updated Sun, 12 Apr 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
ससुर की अपनी बहू पर गलत नजर थी। बहू ने उसकी ख्वाहिश न तो ससुर तो उसे मारपीट कर अस्पताल पहुंचा लिया। मामला, पंजाब के लुधियाना जिले के श्री माछीवाड़ा साहिब कस्बे का है। बहू की शिकायत पर ससुर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात वर्ष पहले उसकी शादी गांव मंड शेरियां में हुई थी। वह गांव में ही छोटी सी करियाना की दुकान चलाता है। वह अपने पति के साथ अलग मकान में रहती है। सास, ससुर उनके घर के नजदीक ही रहते हैं।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि काफी समय से उसके ससुर की उस पर बुरी नजर थी। कई बार ससुर ने उसे छेड़खानी की तो उसने पति व सास को इस बारे में बताया। लेकिन उन्होंने युवती को ही डांटा।
विज्ञापन
उसने बताया कि कुछ माह पहले पंचायत ने उसके ससुर को समझाया था तो कुछ दिन के चुप रहा। लेकिन शुक्रवार को जब उसका पति घर पर नहीं था तो ससुर ने फिर छेड़छाड़ की कोशिश की। बहू ने जब विरोध किया तो सास और ससुर ने युवती को जमकर पीटा। घायल युवती को पति ने गांव वासियों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया है।
पति ने माना कि उसके पिता का पहले से ऐसा ही स्वाभाव है। इसी के चलते उसके दोनो भाई उससे नहीं बोलते।
इस संबंध में माछीवाड़ा पुलिस अधिकारी विपन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।