फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father dead body found in canal after two innocent children

Gurdaspur News: दो मासूम बच्चों के बाद अब नहर में मिला पिता का शव, मां की तलाश कर रही पुलिस

Tue, 12 Mar 2024 04:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2024 04:13 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर में दो मासूम बच्चों की लाशें मिलने के बाद अब पिता का शव नहर से बरामद हुआ है। उधर, पुलिस मां की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों की मौत जहर की वजह से हुई है।

विज्ञापन
Father dead body found in canal after two innocent children
मासूम बच्चों और पिता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले दिनों गुरदासपुर के कस्बा कलानौर में दो मासूम बच्चों को जहरीली वस्तु देकर पिता ने मौत के घाट उतार दिया था। इन बच्चों में छह वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर और चार वर्षीय बेटा हरप्रिंस सिंह शामिल थे। अब मृतक बच्चों के पिता हरपाल सिंह का शव भी बरामद कर लिया गया है। शव को गांव किला लाल सिंह नहर से बरामद किया गया है। उसे कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि घर से फरार मृतक बच्चों की मां की तलाश जारी है।

विज्ञापन


कलानौर के एसएचओ दिलप्रीत सिंह ने बताया कि चार मार्च को कलानौर में एक बंद घर में दो मासूम बच्चों के शव मिले थे। संदेह है कि मासूम बच्चों के पिता हरपाल सिंह ने उन्हें जहर देकर मारा है, क्योंकि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उसे और उसके बच्चों को छोड़कर घर से चली गई थी। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। दो दिन पहले गांव किला लाल सिंह की नहर के किनारे से हरपाल सिंह के जूते और कुछ अन्य सामान मिला था। इस पर संदेह जताया जा रहा था कि उसने मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उसका शव सोमवार देर शाम को किला लाल सिंह नहर से बरामद हुआ। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह कहा जा सकता है कि उसने बच्चों को जहर देकर मारा है, क्योंकि उसके घर से जहरीला पदार्थ मिला है। हालांकि बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि उनकी मौत कैसे हुई है। हरपाल सिंह की पत्नी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed