फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father committed suicide by consuming poison son jumped into the canal in Firozpur

Firozpur: पिता ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे ने नहर में लगाई छलांग, घरेलू कलह के चलते दोनों में था विवाद

Wed, 06 Dec 2023 09:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 09:19 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रजिंदर कुमार वासी मुहल्ला धर्मपुरा की सुनार की दुकान है। रजिंदर का बेटा राहुल (30) है। दोनों पिता-पुत्र में घरेलू कलह के चलते विवाद हो गया।

विज्ञापन
Father committed suicide by consuming poison son jumped into the canal in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

फिरोजपुर शहर के मुहल्ला धर्मपुरा में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली है, जबकि उसके तीस वर्षीय बेटे ने फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास से बेटे की बाइक मिली है। गोताखोर नहर में बेटे की तलाश कर रहे हैं, बुधवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर मौके पर थाना कुलगढ़ी पुलिस ने पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक रजिंदर कुमार वासी मुहल्ला धर्मपुरा की सुनार की दुकान है। रजिंदर का बेटा राहुल (30) है। दोनों पिता-पुत्र में घरेलू कलह के चलते विवाद हो गया। गुस्से में पिता ने जहरीली पदार्थ खा लिया। पिता की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। बेटा सुबह लगभग नौ बजे घर से गायब हो गया उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन

 

फिरोजपुर-जीरा राजमार्ग स्थित गांव कुलगढ़ी के पास नहर के पास से राहुल की बाइक मिली। बाइक से अंदाजा लगाया गया कि राहुल ने नहर में छलांग लगा दी है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों से नहर में राहुल की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक राहुल का कोई सुराग नहीं लगा है। मुहल्ला निवासियों का कहना है कि इनका दूध का भी कारोबार है। पिता-पुत्र के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। पीड़ित परिवार का बयान लेकर मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed