{"_id":"5b897f5742c792465165588d","slug":"father-brother-and-relatives-hanged-daughter-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासाः पिता, भाई और रिश्तेदारों ने पहले लिखवाया सुसाइड नोट, फिर लटकाया फंदे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासाः पिता, भाई और रिश्तेदारों ने पहले लिखवाया सुसाइड नोट, फिर लटकाया फंदे पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र के गांव कितलाना में रेप पीड़िता सुसाइड मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने दावा किया है कि पीड़िता ने आत्महत्या नहीं बल्कि परिजनों ने प्लानिंग के तहत हत्या की थी। हत्या में पिता और भाई सहित पांच लोग शामिल हैं। उन्होंने लड़की को जिंदा फंदे पर लटकाया और उसने सबके सामने तड़पते हुए दम तोड़ा। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
भिवानी में थाना सदर क्षेत्र के गांव कितलाना में रेप पीड़िता सुसाइड मामले में डीएसपी जगत सिंह मोर ने दावा किया है कि रेप पीड़िता ने सुसाइड नहीं बल्कि उसके पिता और भाई ने मिलकर प्लानिंग के तहत चुन्नी का फंदे से लटाकर हत्या की थी। हत्या के पीछे कारण पर डीएसपी ने कहा कि मृतका के परिवार का पड़ोसी युवक से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते पड़ोसी युवक के खिलाफ अगवा कर गैंगरेप का केस दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
गैंगरेप मामले में डीएसपी विरेंद्र की जांच में जब आरोपी युवक प्रदीप निर्दोष निकला तो परिजनों ने हत्या की प्लानिंग तैयार की। प्लानिंग के तहत युवती को 26 अगस्त की रात को पिता शेरा, भाई बिंटू, चाचा घीसाराम, अनिल उर्फ बनिया और रिश्ते में चाचा बामला निवासी संजय ने कमरे में बुलाया। उसके बाद बेड पर कुर्सी डालकर उस पर युवती को खड़ा कर दिया, जिसके बाद भाई बिंटू और चाचा संजय ने गले में चुन्नी का फंदा डाल दिया और कुर्सी हटा दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और खिड़की से बाहर आ गए। फंदे से लटकाने से पहले ही युवती से परिजनों ने सुसाइड नोट लिखवाया था। डीएसपी ने बताया कि मामले में आरोपी पिता शेरा, भाई बिंटू और चाचा संजय को भिवानी शहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए परिजनों और सामाजिक संस्थाओं ने दो दिन तक सिविल अस्पताल में धरना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच एएसपी गोहाना नरेंद्र बिजारणिया को दी थी।