{"_id":"66fe63c9951d6e8c6c032e29","slug":"father-and-son-went-to-immerse-puja-material-in-water-were-swept-away-in-pathankot-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: पानी में पूजा सामग्री बहाने गए बाप-बेटा पठानकोट चक्की पुल में बहे, एक की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: पानी में पूजा सामग्री बहाने गए बाप-बेटा पठानकोट चक्की पुल में बहे, एक की लाश मिली
Thu, 03 Oct 2024 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:58 PM IST
सार
मोहल्ला निवासी अजय महाजन और नरेश कुमार ने बताया कि विनय महजान अपने 12 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर पानी में पूजा सामग्री बहाने आए थे। दोनों डूब गए हैं।
विज्ञापन
पठानकोट में डूबे लोगों को तलाशते गोताखोर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट शहर की बसंत कालोनी के रहने वाले बाप-बेटा पानी में पूजा सामग्री बहाने के लिए चक्की पुल पठानकोट पर गए थे। पांव फिसलने से एक पानी में डूब गया और उसे डूबता देख बचाव के लिए दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी। जिस वजह से दोनों पानी में डूब गए।
परिवार ने जब देखा कि दोनों शाम तक वापस नहीं आए तो वे मोहल्ले के लोगों के साथ चक्की पुल पर पहुंचे। उसके बाद परिवार ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। मोहल्ला निवासी अजय महाजन और नरेश कुमार ने बताया कि विनय महजान अपने 12 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर पानी में पूजा सामग्री बहाने आए थे। दोनों डूब गए हैं। पुलिस ने विनय महाजन का शव बरामद कर लिया है। डूबे बच्चे का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।