फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son went to immerse puja material in water were swept away in Pathankot

Pathankot: पानी में पूजा सामग्री बहाने गए बाप-बेटा पठानकोट चक्की पुल में बहे, एक की लाश मिली

Thu, 03 Oct 2024 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 02:58 PM IST
सार

मोहल्ला निवासी अजय महाजन और नरेश कुमार ने बताया कि विनय महजान अपने 12 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर पानी में पूजा सामग्री बहाने आए थे। दोनों डूब गए हैं।

विज्ञापन
Father and son went to immerse puja material in water were swept away in Pathankot
पठानकोट में डूबे लोगों को तलाशते गोताखोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट शहर की बसंत कालोनी के रहने वाले बाप-बेटा पानी में पूजा सामग्री बहाने के लिए चक्की पुल पठानकोट पर गए थे। पांव फिसलने से एक पानी में डूब गया और उसे डूबता देख बचाव के लिए दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी। जिस वजह से दोनों पानी में डूब गए। 
विज्ञापन


परिवार ने जब देखा कि दोनों शाम तक वापस नहीं आए तो वे मोहल्ले के लोगों के साथ चक्की पुल पर पहुंचे। उसके बाद परिवार ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। मोहल्ला निवासी अजय महाजन और नरेश कुमार ने बताया कि विनय महजान अपने 12 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर पानी में पूजा सामग्री बहाने आए थे। दोनों डूब गए हैं। पुलिस ने विनय महाजन का शव बरामद कर लिया है। डूबे बच्चे का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed