फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fatehgarh Sahib Tehsildar Harphool Singh Video Viral about MLA

Video वायरलः तहसीलदार के बेबाक बोल- विधायक ने नौकरी के लिए मांगे थे तीन लाख

Mon, 25 Jun 2018 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संघोल/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, संघोल/फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 25 Jun 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh Sahib Tehsildar Harphool Singh Video Viral about MLA
VIDEO VIRAL - फोटो : DEMO PHOTO
फतेहगढ़ साहिब के सब-डिवीजन खमाणो में तैनात तहसीलदार हरफूल सिंह का एक बेबाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तहसीलदार बेखौफ कह रहे हैं कि ‘सिस्टम चलाऊण लई रिश्वत लैणी पैंदी ए की करिए’। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक विधायक ने नौकरी ज्वाइन कराने के लिए तीन लाख मांगे थे। फिर उन्होंने सफाई भी दी कि ये रिश्वत का पैसा सरकारी आयोजनों और सरकारी बेगार में जाता है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तहसीलदार महोदय कनाडा पहुंच गए। वीडियो खमाणो के गांव संघोल के खेतों में बनी पानी की मोटर पर कुछ पत्रकारों ने बनाई है। इसमें तहसीलदार खुद रिश्वत के मामले में फंसने के डर से पत्रकारों से खबर न छापने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
तहसीलदार रिश्वत के दलदल में कितने धंसे हुए इसका खुलासा कांग्रेस किसान सेल के जिला प्रधान गुरसेवक सिंह लोहार माजरा ने किया है। गुरसेवक ने साथ ही मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री के बदले तहसीलदार हरफूल सिंह ने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी है। रजिस्टरी कराने के लिए तहसीलदार ने गुरसेवक सिंह से पहले 10 हजार तथा बाद में पांच हजार रुपये मांगे। तहसीलदार ने कहा कि पांच हजार से कम बात नहीं बनेगी और न ही पत्रकारों को इसकी कोई जानकारी दी जाए। किंतु गुरसेवक सिंह ने तहसीलदार की करतूत मीडिया के सामने रख दी। तहसीलदार ने अपना पक्ष देने के लिए संघोल के खेतों में पत्रकारों को बुला लिया। वहां उन्होंने बेबाक अंदाज में यह सब कह डाला।
विज्ञापन


10 दिन की छुट्टी पर कनाडा गए तहसीलदार
एक जानकारी के अनुसार खमाणों के तहसीलदार हरफूल सिंह डीसी फतेहगढ़ साहिब से 10 दिनों की छुट्टी लेकर कनाडा चले गए हैं।

‘मैं अपनी जेब से तो पैसे डाल नहीं सकता’

Fatehgarh Sahib Tehsildar Harphool Singh Video Viral about MLA
प्रतीकात्मक तस्वीर
तहसीलदार वीडियो में साफ कह रहे हैं कि सिस्टम को चलाने के लिए वह अपनी जेब से पैसे डाल तो नहीं सकते। तहसीलदार ने बिना किसी हलके और विधायक का नाम लिए यह भी कहा कि एक लड़के ने नौकरी के लिए ज्वाइन करना था। उसने मुझे कहा कि विधायक ने ज्वाइनिंग के लिए तीन लाख रुपये मांगे हैं। विधायक से उनकी नजदीकियां थीं, इसलिए उन्होंने एक लाख में बात निपटा दी। तहसीलदार की मानें तो ऐसा पूरे पंजाब में ही चल रहा है।

हाई अथॉरिटी लेगी सख्त नोटिस: एसडीएम
इस बारे में एसडीएम ईशा सिंघल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि तहसीलदार के खिलाफ हाई अथॉरिटी सख्त नोटिस ले रही है। इस बारे डीसी ने भी हाई अथॉरिटी और सरकार को लिखकर भेजा है। तहसीलदार ने वीडियो में जो कहा है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। सरकारी कार्यक्रमों के लिए सरकार फंड देती है। अगर वह किसी से रिश्वत के तौर पर पैसे लेते हैं तो ये उनका निजी लेन देन है। इससे पहले भी तहसीलदार हरफूल सिंह की एक रिकार्डिंग वायरल हुई थी, जिसमें उसने किसी से 15 हजार रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की जांच चल रही है।

पांच और लोग लाए सबूत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पांच अन्य लोग मीडिया के सामने अपने पुख्ता सबूत लेकर आ गए हैं, जिन्होंने तहसीलदार पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। इससे तहसीलदार हरफूल सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed