फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fatehgarh Sahib police solved the case of robbery of Rs 50 lakh

Fatehgarh Sahib News: पुलिस ने सुलझाई 50 लाख रुपये की लूट, पांच लुटेरों को पकड़ा, मोगा के रहने वाले

Tue, 16 May 2023 09:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 May 2023 09:16 PM IST
सार

प्राथमिक जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इनमें से दो आरोपी अर्शदीप सिंह और चंद सिंह ने मंडी गोबिंदगढ़ के सुभाष नगर में 22 अप्रैल को पिस्तौल दिखाकर करीब 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Fatehgarh Sahib police solved the case of robbery of Rs 50 lakh
पुलिस की गिरफ्त में पांचों लुटेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिस्तौल और घातक हथियारों के साथ लोगों से लूट करने वाले मोगा के पांच लुटेरों को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने काबू किया है। एसएसडी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ सरहिंद के प्रभारी अमरबीर सिंह व आला पुलिस अधिकारियों ने अमलोह क्षेत्र में की है।

विज्ञापन


इसमें आरोपियों की पहचान जिला मोगा के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शू, चंद सिंह उर्फ कमलू, सुखमंदर सिंह उर्फ गगना, बलवंत सिंह उर्फ बंटी और रविदीप सिंह उर्फ निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त लोगों को अल्टो कार समेत गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पिस्तौल, दो कारतूस, दो चाकू कमानीदार और एक लोहे की रॉड बरामद की है। इनके खिलाफ थाना अमलोह में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 3,60,000 की नकदी, 80,000 रुपये की अल्टो कार और 60,000 रुपये का एक कैमरा मिला है। प्राथमिक जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इनमें से दो आरोपी अर्शदीप सिंह और चंद सिंह ने मंडी गोबिंदगढ़ के सुभाष नगर में 22 अप्रैल को पिस्तौल दिखाकर करीब 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख में से 3,60,000 रुपये की नगदी बरामद हुई है और चोरी के पैसे से इन्होंने अल्टो कार और एक कैमरा खरीदा था। इसके अलावा यह भी पता चला कि इस गिरोह के अर्शदीप सिंह, चांद सिंह और रवि ने लुधियाना, जालंधर और फरीदकोट में सात बाइक चोरी की। इसमें से एक चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल मंडी गोबिंदगढ़ में 50 लाख रुपये की लूट में किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed