{"_id":"6374d0a62d8d477f821a92dc","slug":"fast-track-court-in-kurukshetra-sentenced-the-convict-to-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: डेढ़ साल पहले पड़ोसी ने की थी नाबालिग से छेड़छाड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: डेढ़ साल पहले पड़ोसी ने की थी नाबालिग से छेड़छाड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Wed, 16 Nov 2022 05:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:31 PM IST
सार
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया और 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरा तो उसे नौ महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेढ़ साल पहले नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को नौ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जून 2021 को थाना सदर थानेसर के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह शहर के समीप गांव में किराये के मकान में रहता है। उसके साथ वाले कमरे में एक व्यक्ति रहता था। वह और उसकी पत्नी काम पर चले जाते थे तो उसके घर पर बच्चे अकेले होते थे।
विज्ञापन
एक दिन वह व्यक्ति घर में घुस आया। उसने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उनके घर पहुंचने पर बेटी ने सारा मामला बताया। शिकायत पर मामला दर्जकर जांच महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी को सौंपी गई थी। 18 जून को मामले के आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया और 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरा तो उसे नौ महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।