फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fascinating view at Matka Chowk .. Bhangra, Manipuri folk dance scattered

मटका चौक पर दिलकश नजारा.. भंगड़ा, मणिपुरी लोकनृत्य ने बिखेरी छटा

Mon, 17 Feb 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fascinating view at Matka Chowk .. Bhangra, Manipuri folk dance scattered
कार्निवाल
चंडीगढ़। हमेशा ट्रैफिक से व्यस्त रहने वाले मटका चौक पर रविवार को नजारा कुछ अलग था। इस दौरान यहां पर भारत की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। भंगड़ा, मणिपुरी और अन्य लोकनृत्य की बिखेरती छटा से विद्यार्थियों ने ऐसा समा बांधा की दर्शक देखते ही रह गए। मौका था तीन दिवसीय चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल के समापन की। इस अवसर पर एडवाइजर मनोज परिदा ने कार्निवाल परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस फेस्टिवल का मकसद लोगों में बढ़ती दूरियों को कम करने और शहर के ओपन स्पेस का बेहतर प्रयोग करना था। शाम को कैपिटल कॉम्पलैक्स में स्काई लालटेन छोड़ीं गईं जिससे आसमान जगमगा उठा। पर्यावरण निदेशक देवेंद्र दलाई ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मटका चौक पर कार्निवाल परेड से शुरुआत हुई। इसके बाद लोगों के मनोरंजन के लिए आर्टिस्टों ने परफॉर्मेंस दी। इसमें विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें भंगड़ा, भरतनाट्यम, मणिपुरी नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचीं उजमा ने बताया कि फेस्टिवल का मकसद मनोरंजन के साथ लोगों को आपस में जोड़ना है। यह देश की सबसे खूबसूरत और योजनाबद्ध तरीके से बसाई गई सिटी है। इसलिए इसके महत्व को भी हमें जानना चाहिए। यहां की हरियाली देशभर में प्रसिद्ध है। इस मौके पर पंजाबी, मणिपुरी, मराठी, हिमाचली, राजस्थानी अलग-अलग वेशभूषा में लोगों ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। एक्ट चंडीगढ़ की सदस्य शिल्पा दास ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता की है। यह एक अच्छा संदेश है। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे जहां लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का प्रयास रहेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि चंडीगढ़ के लोगों को चंडीगढ़ से परिचित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed