फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farooq Abdullah reached Firozpur of Punjab

फारुख अब्दुल्ला का पंजाब दौरा : सारागढ़ी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम भारत का हिस्सा हैं और रहेंगे

Thu, 18 Mar 2021 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah reached Firozpur of Punjab
पत्रकारों से वार्ता करते फारुख अब्दुल्ला।

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से फसल पैदा करते हैं, तब जाकर गरीबों और अमीरों के घरों में रोटी बनती है। केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान दे और कृषि कानून को वापस ले। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कोई विकास नहीं हुआ है, बल्कि उद्योग समाप्त होते जा रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर स्थित ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारे में माथा टेकने और सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सांबा में 12 हजार उद्योगों में से पांच हजार बंद हो चुके हैं। एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा हम भारत का हिस्सा हैं और रहेंगे। ये बात सभी को समझ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम गांधी के हिंदुस्तान वाला देश देखना चाहते हैं, जहां कभी भी धर्म और जाति के नाम पर नफरत नहीं थी। आज देश को मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारों के नाम पर बांटा जा रहा है। किसानों का समर्थन करते हुए अब्दुला ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। केंद्र सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए। 
विज्ञापन


                                       सारागढ़ी गुरुद्वारा पहुंचे फारुख अब्दुल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के नुमाइंदे किसानों के साथ बैठकर बातचीत करें, ताकि किसान अपने घरों को लौट सकें। देश में चुनाव आने वाले हैं, इसमें लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर समाज में नफरत फैलाई जाएगी, जो गलत है। एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक ढोंगी प्रधानमंत्री हैं, जो लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर देश को बर्बादी की तरफ धकेल रहे हैं। 

भाजपा पर साधा निशाना, चीन से कहा- हम कमजोर नहीं
अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में यदि हम चुनाव नहीं लड़ते तो भाजपा को यह कहना था कि इन्हें पाकिस्तान से कॉल आ गई है, इसीलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हम घरों में बंद थे, तब भी चुनाव लड़ा और ये साबित किया है कि हमारा गठजोड़ मजबूत और जिंदा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव करवाने चाहिए। एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि हम चीन से कमजोर नहीं हैं। चीन ये गलतफहमी दिमाग से निकाल दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed